केन्द्र सरकार की ओर से सड़क सुधारीकरण, विकास एवं विस्तार योजना के माध्यम से हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गति प्रदान की जा रही है। सिरसा चूरू तक का हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा जिससे न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि शेखावाटी सहित राजस्थान के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा।
-राजेन्द्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा