6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू में युवक के मुंह में जबरन चप्पल ठुसने वाला आरोपी निरूद, वायरल वीडियो में सामने आई हैवानियत

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर मुंह में चप्पल ठुसने और उसका वीडियो वायरल करने की घटना। पुलिस ने आरोपी को सादुलपुर कस्बे से निरूद किया।
less than 1 minute read
Google source verification
चूरू में युवक के मुंह में जबरन चप्पल ठुसने वाला आरोपी निरूद, वायरल वीडियो में ऐसे सामने आई हैवानियत

चूरू में युवक के मुंह में जबरन चप्पल ठुसने वाला आरोपी निरूद, वायरल वीडियो में ऐसे सामने आई हैवानियत

चूरू.
राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर मुंह में चप्पल ठुसने और उसका वीडियो वायरल Video Viral करने की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मामला दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही निरूद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सादुलपुर कस्बे से निरूद किया। डीएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खांगाला जा रहा। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है। गौरतलब है कि कस्बे में एक टेंपो चालक युवक के साथ मारपीट कर उसके मुंह में जबरन चप्पल डालने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ था। घटना के बाद रैगर समाज के लोग आज चूरू एसपी ऑफिस पहुंच गए और प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोप है कि टेम्पों चालक राजकुमार 5 मई की रात को बाजार से रेगरान मोहल्ला स्थित अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कस्बे के करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोककर जाति ***** गाली निकाली और पड़ौस के एक मकान में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके मुंह में जबरन चप्पल घुसा दी गई और नाली की गंदगी भी खिलाई। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही मुख्य आरोपी को कस्बे से ही निरूद कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More :

VIDEO: राजस्थान में युवक के साथ बेहद घिनौनी हरकत, बदमाशों ने मारपीट के बाद चप्पल चटाई, वीडियो बनाकर वायरल किया