होटल संचालक पर भी लगाया आरोप
दोनों गाडिय़ों में कालवास निवासी राजेन्द्र जाट उर्फ राजा, धीरवास बड़ा निवासी विनोद जाट, भादरा तहसील के गांव कलाना निवासी कृष्ण जाट, भाडी निवासी जयदीप जाट उर्फ सायमंड, राजगढ़ तहसील के गांव सूरतपुरा निवासी मिड-वे होटल संचालक रमेश जाट, हरियाणा के आदमपुर तहसील के गांव चूली निवासी विनोद जाट व 5-7 अन्य लोग लाठी व सरिया लेकर आए। आरोपितों ने होटल में घुसकर होटल की छत पर बैठे सुरेश जाट पर लाठियों व सरियों से हमला कर दिया।