चूरू.
सार्वजनिक निर्माण विभाग (सानिवि) बीकानेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसपी शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट के पास चूरू-जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान वे आरओबी में खामिया देखकर एसईए, एक्सईएन व एईएन पर गुस्सा करते रहे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सुपुर्दगी के दौरान क्या देखा था। जगह-जगह लीपापोती साफ दिख रही है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। गौरतलब है कि चार दिन से आरओबी पर यातायात बंद है। वहीं आरयूआईडीपी, सानिवि व जिला प्रशासन के अधिकारी आरओबी निर्माण की हकीकत को समझने में लगे हैं। लेकिन अभी तक आरओबी के क्षतिग्रस्त होने का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाए हैं।