5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: रुपए बांटने की शिकायत पर फैक्ट्री में कार्रवाई, गर्माया सियासी माहौल, इलाका छावनी में तब्दील

चूरू विधानसभा चुनाव को लेकर रीको औद्योगिक क्षेत्र में रुपए बांटे जाने की शिकायत पर की गई कार्रवाई से माहौल गर्मा गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तलाशी में कुछ नहीं मिला। कार्रवाई की सूचना मिलने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Nov 2023, 8:38 AM IST

rajasthan_election_2023.jpg

rajasthan election 2023: चूरू विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार दोपहर को शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में रुपए बांटे जाने की शिकायत पर की गई कार्रवाई से माहौल गर्मा गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तलाशी में कुछ नहीं मिला। कार्रवाई की सूचना मिलने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।


सूचना के बाद पुलिस के जवान और अधिकारी मौके पर पहुुंचे जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। निर्वाचन अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि चुनाव अधिकारी कार्यालय में किसी ने रीको एरिया में स्थित एक ग्वार गम फैक्ट्री में एक प्रत्याशी की ओर से कथित रूप से लोगों को रुपए बांटे जाने की शिकायत की थी।


तलाशी में नहीं मिले रुपए
शिकायत मिलने पर एसडीएम चौधरी, डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल, थानाधिकारी नवनीत धारीवाल, तहसीलदार सोनू आर्य पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा तलाशी ली। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्ट्री में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री व रुपए आदि नहीं मिले। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


उलझे बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता
एसडीएम ने बताया कि प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।


लगाए आरोप-प्रत्यारोप
मामले की जानकारी मिलने पर अपने-अपने समर्थकों के साथ मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ व कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानियां व उनके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री में अवैध गतिविधियां संचालित करने का अरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इधर, राठौड के समर्थकों ने भी चुनावी माहौल खराब करने के लिए झूठी शिकायत पर कार्रवाई का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की महवा हॉट सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला