1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दरिंदगी की इंतहां, मां के लिए दवा लेने जा रही दस साल की बच्ची को शराब पिलाकर किया गैंग रेप

मां के लिए दवा लेने जा रही दस साल की बच्ची से दरिंदगी, शराब पिलाकर गैंग रेप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक जारी रहा प्रदर्शन।  

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rajesh

Feb 26, 2018

 Rape cases in Rajasthan, Gang rape in Rajasthan's Churu District with 10 Year old girl

जयपुर। राजस्थान में दस साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपित अपरावी रेवंतदास और मुकेश मेघवाल ने वारदात को तब अंजाम दिया जब नाबालिग अपनी मां के लिए दवा लेने के लिए घर से निकली थी और फिर उसे बदमाश जबरदस्ती अपने साथ उठा कर ले गए। इसके बाद उसे जबरन शराब पिलाई और जब वह नशे की हालत में हुई तो उसके साथ दोनों ने रेप किया। इसके बाद बालिका बेहोश हो गई और होश में आने के बाद जैसे-तैसे घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। दस साल की नाबालिग के साथ हुई इस दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना ने एक बार फिर राजस्थान पुलिस की व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए है।

आपको बता दें कि चूरु में दस साल की नाबालिग के साथ हुई इस वारदात में पहले दोनों बदमाशों ने बालिका को जबरन शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हुई तो उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया और उसके बाद उसे अचेत हालत में छोड़कर दोनों फरार हो गए। नाबालिग होश में आने पर जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। मामला बढ़ा तो सैंकड़ों गांव वाले थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। जब भीड़ बढ़ी तो मामला दर्ज कर लिया और तड़के दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीदासर कस्बे में स्थित रैगर बस्ती में रहने वाली नाबालिग रविवार रात दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान आदतन अपरावी रेवंतदास और मुकेश मेघवाल ने उसे दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने की कोशिश की। नाबालिग ने मना किया तो उसे जबरन उठाया और अपने साथ जंगल में ले गए। वहां पहले उसके साथ मारपीट कर उसे शराब पिलाई और जब वह नशे में हुई तो उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उसे अचेत हालत में वहीं पर छोड़ दिया। मामला परिजनों तक पहुंचा तो हंगामा हुआ। सैंकड़ों लोग थाने पहुंचे और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में मामला बढऩे लगा तो तीन थानों का जाब्ता मौके पर बुलाना पड़ा। आज तड़के पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। उधर नाबालिग की तबियत खराब होने पर उसे चूरू से बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।