6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसा देख रह गए हैरान

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसा देख रह गए हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rajesh

•

Updated: 28 Jul 2018, 9:28 PM IST

road accident

चूरू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया रैफर

राजलदेसर एनएच 11 पर गांव जोरावरपुरा व परसनेऊ के बीच सड़के हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक सड़क किनारे घायल होकर पड़े रहे। इस दौरान राहगीरों ने घायलों को तड़पते उनकी मदद में जुटे। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच राहगीरों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक की हालत गंभीर से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गांव लाछड़सर निवासी श्रीराम जाट (19) व मनफूल सहारण (21) शनिवार को बाइक लेकर निजी काम से रतनगढ के लिए जा रहे थे। इस दौरान एनएच ग्यारह पर जोरावरपुरा व परसनेऊ के बीच बाइक का संतुलन बिगड गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़के के किनारे खड़े ट्रक के पिछे से जा टकराई गई।

Read More: पुत्रवधु को अकेली देख ससुर ने किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर पोती को मारने की दी धमकी

राहगीर आए मदद को आगे

टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए और खून से लथपथ हो गए। मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस को हादसे की इत्तला दी। पुलिस के नहीं आने पर राहगीरों ने घायलों की मदद की और उनको अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक जने को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। जबकि दूसरे साथी को प्राथमिक उपचार के बाद छ़ट्टी दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज करने के प्रयास किए।