14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू: ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिरे प्रिंसिपल, अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें; पीछे छोड़ गए दो बेटियां और पत्नी

राजस्थान के चूरू में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल अचानक गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
2 min read
Google source verification

चूरू

•

image

Harshita Saini

•

Oct 14, 2026

Sardarshahar Principal Death

मृतक बीरबल राम मेघवाल

चूरू. सरदारशहर में मंगलवार शाम जिम में एक्सरसाइज के दौरान सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल बीरबलराम मेघवाल की अचानक मौत हो गई। वे ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी अचानक नीचे गिर पड़े। जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक छा गया।

शाम को बेटी के साथ गए थे जिम

बीरबलराम मेघवाल नीमरासर गांव के रहने वाले थे और परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। वे आसपालसर गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री विजय पोटलिया के अनुसार, बीरबलराम मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी बेटी के साथ जिम पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचानक गिर गए। जिम में मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

सरदारशहर उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि बीरबलराम को मंगलवार शाम इमरजेंसी में लाया गया था। चिकित्सकों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव उन्हें सौंप दिया गया।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, मामले में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। शुरुआती जानकारी में ट्रेडमिल से गिरने के दौरान सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी मौत गिरने से लगी चोट के कारण हुई या कोई दूसरी वजह थी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बेटियां

बीरबलराम मेघवाल की पोस्टिंग आसपालसर गांव में थी, जो सरदारशहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्कूल और क्षेत्र में भी उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है।