प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी के लिए नया अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 3 फरवरी को झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं 4 फरवरी को पाली, नागौर, जोधपुर, जालौर, हनुमानगढ़, चूरू, बाड़मेर, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर और अजमेर में भी वज्रपात के साथ मेघगर्जन की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।