28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली की फिल्म का पोस्टर आया सामने, अनुष्का की सुई-धागा से होगी टक्कर

विराट कोहली ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह 10 साल बाद दुबारा डेब्यू करने जा रहे हैं और वह इस पल का बिलकुल भी इंतज़ार नहीं कर सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 21 Sep 2018, 1:06 PM IST

virat kohli movie

विराट कोहली की फिल्म का पोस्टर आया सामने, अनुष्का की सुई-धागा से होगी टक्कर

नई दिल्ली।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं, उन्हें इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है। इसी बीच विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर में विराट सुपर हीरो की तरह दिख रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए कोहली ने लिखा कि दस साल बाद वो दोबारा डेब्यू कर रहे हैं, इस बार फिल्म के मैदान में। इस फिल्म के नाम की बात करें तो पोस्टर पर लिखा है 'ट्रेलर द मूवी' और यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन विराट की पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' भी रिलीज हो रही है। विराट-अनुष्का की फिल्म में टक्कर देखने लायक होगी।

प्रशंसकों को विराट की एक्टिंग का इन्तजार-
इस पोस्टर में विराट का लुक स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। बता दें कि कोहली वैसे कई विज्ञापनों में नजर आ चुकें हैं, लेकिन एक्टिंग के मामले में विराट अपने घर में क्लास ले सकते हैं। क्योंकि विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। कोहली की अगर ये फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार करेंगे। लेकिन कुछ खबरों की मानें तो यह पोस्टर एक विज्ञापन का भी हो सकता है क्योंकि विराट अधिकतर विज्ञापन करते रहते हैं। विराट ने अनुष्का के साथ कई ऐड फिमो में काम किया है। जैसे वह शादी के पोशाक बनाने वाली ब्रांड का ऐड दोनों ने मिलकर किया था।


सुई-धागा से जुड़ी कुछ बाते-
'सुई-धागा- मेड इन इंडिया' में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं। यह कहानी छोटे से शहर के शादीशुदा जोड़े के चारो ओर घूमती है जोकि अपना बिज़नेस खड़ा करने के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के महेश शर्मा द्वारा निर्मित है और इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है । यह फिल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में आएगी और विराट ने जो पोस्टर डाला है उस फिल्म के भी रिलीज होने की तारीख 28 सितम्बर ही है।