28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए विराट कोहली और मीराबाई चानू के नाम की सिफारिश – रिपोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को इस साल खेल रत्न के लिए नामित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2018, 3:57 PM IST

khel ratna

राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान: विराट कोहली और मीराबाई चानू के नाम की सिफारिश - रिपोर्ट्स

नई दिल्ली। भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है - राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान। इस सम्मान से उसी खिलाड़ी को सम्मानित किया जाता है जिसका पिछले एक साल में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हो। प्रत्येक साल दिये जाने वाले इस सम्मान के लिए हर एक साल अलग-अलग खेलों के स्टार परफॉर्मरों के नाम की अनुशंसा की जाती है। इस साल इस सम्मान के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के नाम का सिफारिश की गई है।

दोनों की उपलब्धियां है खास-
समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि की है। एएनआई ने अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न अवार्ड के लिए गठित की गई समिति के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि विराट कोहली और मीराबाई चानू दोनों ने पिछले साल अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। बतादें कि मीराबाई चानू ने पिछले साल दिसंबर में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश को 22 साल के बाद स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

कोहली की विराट उपलब्धियां-
वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछले दिनों में अलग-अलग देशों में अपने बल्ले की धाक जमाई है। घरेलू सीरीज में रन बनाने के साथ-साथ कोहली का बल्ला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टूर के दौरान भी जमकर बोला। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला। वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

क्या है राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान-
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिया जाता है। यदि विराट कोहली को यह सम्मान मिलता है तो वे इस सम्मान को पाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को ये सम्मान मिल चुका है।