दोनों ने लगाया फिफ्टी-
भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज और अंजु पाटिल दोनों ने अर्धशतक जमाया। जेमिमा ने 37 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो शानदार छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। जबकि अनुजा ने 42 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली। जेमिमा ने महेंद्र सिहं धोनी की स्टाईल में मैच को समाप्त किया। भारत का स्कोर जब 131 रन था, तब जेमिमा ने शानदार सिक्स लगाते हुए टीम को न केवल जीत दिलाई बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा किया।