Vaibhav Suryavanshi Becomes Youngest Centurion: भारत के वैभव सूर्यवंशी आज मंगलवार 1 अक्टूबर को किसी भी पेशेवर स्तर के क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए चेपॉक में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों की सीरीज के पहले मैच में महज 62 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेली है। सूर्यवंशी ने 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से सिर्फ़ 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह अंडर-19 टेस्ट मैचों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है। वह मोईन अली के बाद सबसे तेज शतक के मामले में दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, मोईन ने 2005 में 56 गेंदों में शतक बनाया था।