पाकिस्तान का एक 17 साल का बॉलर इन दिनों सुर्खियों में हैं। बता दें कि वैसे तो पाकिस्तान फास्ट बॉलर तो कई हैं, लेकिन पेसर कम हैं। पाकिस्तान का यह 17 साल का बॉलर बांए हाथ का स्पिनर है। इसका नाम फैजल अकरम है। फैजल अकरम इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट की सनसनी बना हुआ है। यह कलाईयों के सहारे गेंद को शानदार तरीके से टर्न कराता है। इसकी बॉल के सामने अच्छे—अच्छे बैट्समैन चकरा जाते हैं। फैजल ने दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों से एक बाबर आजम को भी पिच पर टिकने नहीं दिया और आउट कर दिया। अब फैजल का सपना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना है।