क्विंट डिकॉक से बेहतर करके दिखाएंगे
मार्करम ने नए कप्तान टेम्बा बवूमा की तारीफ करते हुए कहा कि वह क्विंट डिकॉक से भी बेहतर काम करके दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीम के खिलाड़ियों ने इस माहौल में टेम्बा को सम्मान दिया है, वह अलग स्तर का है। मार्करम का कहना है कि इसकी वजह से टेम्बा के लिए टीम का नेतृत्व करना आसान हो जाएगा।