6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए

टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू मैच में गोल्डन डक पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज को बुरा लगेगा। कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं चाहता है। कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं जो इस चीज़ का शिकार रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 May 2022, 7:17 PM IST

3 batsman who bagged golden duck on test debut Chris Gayle

दिग्गज खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल

क्रिकेट में गोल्डन डक शब्द बहुत ही प्रसिद्ध है। इसका मतलब होता है कि कोई बल्लेबाज अगर पहली ही गेंद पर आउट हो जाए तो उसे डक कहा जाता है। वैसे ये शब्द किसी भी बल्लेबाज को अच्छा नहीं लगता होगा। कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहता है कि वो इस चीज़ का शिकार हो जाए। इतिहास में देखा जाए तो कई बल्लेबाज इसका शिकार हुए है। कुछ ऐसे भी रहे हैं जो अपने डेब्यू मैच में ही गोल्डन डक का शिकार हो गए। आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।


1) माइकल बेवन

क्रिकेट की दुनिया में आपने इस खिलाड़ी का नाम बहुत सुना होगा। वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेवन जाने जाते थे। अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबले बेवन ने जिताए। बेवन ने अपना टेस्ट डेब्यू कराची में किया था। बेवन ने इस मैच की पहली पारी में 82 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन दूसरी पारी में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की हालत भी खराब हो गई थी। पाकिस्तान ने ये मुकाबला आसानी से जीत लिया था।


2) क्रिस गेल

गेल का नाम दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार है। अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। गेल हमेशा अपनी तूफानी पारियों के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी गेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पहली पारी में गेल ने अच्छे रन बनाए लेकिन वो दूसरी पारी में पहली गेंद पर ही आउट हो गए। आपको बता दें इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 147 रनों पर आउट हो गई थी। हालांकि वेस्टइंडीज ने खेल के आखिरी दिन जिम्बॉब्वे को महज 63 रनों पर ऑल आउट कर 35 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- WWE दिग्गज The Great Khali बने 'Umran Malik', अपनी बॉलिंग से Kolkata के बल्लेबाज पर ढहाया कहर


3) क्रेग मैकमिलन

न्यूजीलैंड क्रिकेट में क्रेग मैकमिलन का बहुत नाम रहा। उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता है। क्रेग मैकमिलन ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी बहुत मजबूत थी। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच में मैकमिलन ने पहली पारी में 54 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।