
विंडीज के खिलाफ आखिरी 3 ODI के लिए टीम का ऐलान जल्द, इन खिलाड़ियों की छुट्टी होना तय!
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे ODI सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए भारतीय चयनकर्ता जल्द ही टीम का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में कुछ खिलाड़ी जो प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं उनकी छुट्टी होना तय है और चयनकर्ताओं द्वारा आराम दिए गए कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी भी तय मानी जा रही है। साथ ही रोटेशन पालिसी के तहत कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है। भारतीय टीम सीरीज में खेले गए दो मैचों में पहला मैच जीत कर और दूसरा मैच टाई खेलकर सीरीज में अभी 1-0 की बढ़त पर है। आइए एक नजर डालते हैं कि उन संभावित खिलाड़ियों पर जिनकी बचे हुए 3 ODI मैचों के लिए टीम से छुट्टी हो सकती है-
1. उमेश यादव-
उमेश यादव की टीम से छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है। टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमेश का ODI सीरीज के दो मैचों में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। उन्होंने दूसरे ODI मुकाबले में उन्होंने 10 ओवरों में 78 रन खर्च कर 1 विकेट झटका था। इससे पहले मैच में भी उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था। उमेश ने दो मैचों में 142 रन खर्च कर केवल 1 विकेट झटका है।
2. मोहम्मद शमी-
मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है और वह किसी और तेज गेंदबाज के लिए टीम में जगह बनाएंगे। शमी ने 2 मैचों में 140 रन खर्च किए हैं और केवल 3 विकेट झटके हैं। पेहले ODI मुकाबले में शमी की जमकर धुनाई हुई थी और उन्होंने 10 ओवरों में 82 रन खर्च कर 2 विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे मैच में भी वह 10 ओवरों में 59 रन देकर 1 विकेट ही झटक सके।
3. रवींद्र जडेजा-
रवींद्र जडेजा का भी प्रदर्शन औसत रहा है। भारतीय टीम आखिरी ODI मैचों में अपने पुराने कॉम्बिनेशन के साथ अगर उतरती है तो जडेजा की छुट्टी होना तय है। भारतीय टीम दो स्पिन गेंदबाजों के साथ 3 तेज गेंदबाजों को मौका दे सकती है। जडेजा ने दो मैचों में 20 ओवर फेक 115 रन खर्चे हैं और केवल 2 विकेट ही झटके हैं।
Published on:
25 Oct 2018 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
