24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: मैच टाई होने पर इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते नजर आए कप्तान कोहली

विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। यह मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 25 Oct 2018, 9:35 AM IST

virat kohli

IND vs WI: मैच टाई होने पर इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते नजर आए कप्तान कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटकप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी।


इन दो खिलाड़ियों को सराहा-
कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था। वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली, खासकर दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर हेटमेर तथा होप ने मैच बना दिया।" शाई होप (नाबाद 123) और शेमरोन हेटमायेर (94) की परियों की बदौलत वेस्टइंडीज यह मैच टाई कराने में कामयाब रहा।

10,000 रन पूरे करने पर बोले कोहली-
कोहली ने इस मैच में सबसे तेज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी इस पारी और 10,000 की उपलब्धि को छूने पर गर्व है। यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने मैच से पहले ही सोच रखा था। इस पिच हर कोई कोई पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां मौसम गर्म था और बाद में आपको रनों का बचाव करना था।"

ड्रा की हकदार थी वेस्टइंडीज-
कोहली ने कहा, "मैंने पूरी तरह से इस मैच का आनंद लिया। वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे वे इस मैच को ड्रॉ कराने के हकदार थे। आज का मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। जब रन रेट छह के नीचे गिर गया था मैंने सोचा कि वे एक मजबूत स्थिति में हैं। लेकिन कुलदीप, चहल, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की।"