30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय बल्लेबाज जो सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटी का शिकार हुए,शिखर धवन का अनोखा कारनामा

अपने करियर में कई भारतीय खिलाड़ी नर्वस नाइंटी का शिकार हुए है। इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के कप्तान शिखर धवन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है। उन्होंने पहले वनडे में 97 रन बनाए। जानिए कौन तीन भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 Jul 2022, 12:07 PM IST

3 indian cricketer with most nervous nineties shikhar dhawan Sachin

धवन बने नर्वस नाइंटी का शिकार

क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का 90 से 99 के स्कोर के बीच में आउट होना नर्वस नाइंटी कहा जाता है। कई बल्लेबाज इसका शिकार होते हैं। शायद ये बल्लेबाज शतक बनाने के लिए दबाव में आ जाते हैं और अपना विकेट गंवा देते है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन ने 97 रन की पारी खेली। वो भी इस स्कोर पर आकर दबाव में नजर आए और आउट हो गए। खैर ये शिखर धवन के साथ ही नहीं बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ होता है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है और वो भी इस चीज़ से दूर नहीं रह पाए। खैर अब नर्वस नाइंटी की लिस्ट में अब शिखर धवन का नाम भी ऊपर आ गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन तीन भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए है।

1) सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। अपने पूरे करियर में सचिन 28 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए है। सचिन के नाम 100 शतक हैं। सोचिए अगर वो नर्वस नाइंटी का शिकार नहीं होते तो फिर कितने शतक लगाते। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी-20 मैच खेले। उनका क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा।


2) राहुल द्रविड़

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। द्रविड़ अपनी पहली ही टेस्ट पारी में नर्वस नाइंटी हुए थे। अपने पूरे करियर में वो 14 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 48 शतक हैं। राहुल ने टीम इंडिया के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक टी-20 मैच खेला।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन भारत के लिए अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने


3) शिखर धवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ धवन 97 रन पर आउट हुए। धवन अपने करियर में अभी तक 10 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हो चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग भी 10 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए लेकिन अब वो रिटायर हो चुके हैं। धवन का क्रिकेट करियर अभी लंबा है और उनका आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। धवन अभी तक भारत के लिए 34 टेस्ट, 153 वनडे और 68 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराया