4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 खिलाड़ी जिनका करियर Virat Kohli की कप्तानी में तबाह हो गया था!

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। अगर इन्हें मौका दिया जाता तो शायद वो करियर में और भी ज्यादा ऊंचाइयों को छूते। जानिए इन खिलाड़ियों के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 May 2022, 3:35 PM IST

3 player virat kohli did not support his captaincy end their career

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई झंडे गाड़े। विराट कोहली ने कई खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट किया। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें विराट का समर्थन नहीं मिला और उनका करियर लगभग खत्म हो गया। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इन खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। इस चीज़ के लिए विराट कोहली के ऊपर कई आरोप लगे। आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में।


1) करूण नायर

नायर ने एक खास रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इसके बाद वो टीम इंडिया से गायब हो गए। वीरेंद्र सहवाग के बाद करुण नायर दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। नायर ने ये कारनामा साल 2016 में किया था। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आए और फिर दोबारा नहीं दिखे। नायर को जब मौका नहीं दिया जा रहा था तब कोहली की कप्तानी पर सवाल भी खड़े हुए थे। नायर को चांस न देना विराट कोहली के बेरहम फैसलों में शुमार किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Andrew Symonds द्वारा किए गए 4 बड़े विवाद जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया


2) अंबाती रायडू

रायडू के टैलेंट के बारे में हर कोई जानता है। उनके टैलेंट की विराट कोहली ने कद्र नहीं की। साल 2019 के वर्ल्ड कप में लगभग उनका सलेक्शन पक्का था लेकिन अंतिम समय में विजय शंकर को चुन लिया गया। नंबर चार के प्रबल दावेदार अंबाती थी। अंबाती को मौका नहीं मिलने से फैंस भी काफी गुस्सा हो गए थे। टूर्नामेंट के दौरान धवन और विजय शंकर चोटिल हो गए थे और इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। विराट कोहली ने अगर अंबाती को सपोर्ट किया होता तो शायद वो बहुत बड़े खिलाड़ी बनते।

ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो IPL 2022 में एक मैच खेलने के लिए तरस गए है, वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान के साथ भी नाइंसाफी


3) आर अश्विन

विराट कोहली की कप्तानी में अश्विन को भी लिमिटेड ओवर से बाहर कर दिया गया था। सिर्फ उन्हें टेस्ट मैच खिलाया जा रहा था। जबकि अश्विन लिमिटेड ओवर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। अश्विन की जगह चहल और कुलदीप यादव को मौका दिया गया। साल 2019 के वर्ल्ड कप में भी उन्हें नहीं चुना गया था। पिछले साल अचानक उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मौका दिया गया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली ने उन्हें लिमिटेड ओवर में ज्यादा मौके नहीं दिए।