4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 खिलाड़ी जो IPL 2022 में एक मैच खेलने के लिए तरस गए है, वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान के साथ भी नाइंसाफी

IPL 2022 में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें एक भी मुकाबला अभी तक खेलने को नहीं मिला है। अगर इन्हें मौका दिया जाता तो शायद कहानी कुछ और होगी। जानि इन खास खिलाड़ियों के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 May 2022, 2:16 PM IST

3 player not played single match in ipl 2022 Mohammad Nabi

इन्हें मौका नहीं मिला

IPL 2022 के अभी तक 61 मुकाबले हो चुके हैं। हमेशा IPL से कई युवा खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस की बदौलत नाम कमाते हैं। कुछ खिलाड़ी हमेशा अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इस साल कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका मिला नहीं है। अगर इन्हें मौका दिया जाता तो फिर ये कमाल दिखा सकते हैं। आइए कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।


1) मोहम्मद नबी

नबी हमेशा ऑलराउंडर के रूप में हमेशा अच्छा गेम दिखाते हैं। खासतौर पर टी-20 क्रिकेट में उनका हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। इस बार मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने उन्हें लिया था। कोलकाता की तरफ से अभी तक एक ही मैच नबी ने नहीं खेला है। टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है लेकिन अभी भी उन्हें मौका नहीं मिला। नबी अभी तक 87 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। IPL में भी वो 17 मुकाबले खेल चुके हैं।


2) यश धुल

इस नाम को हर कोई जानता है। भारत ने यश धुल के कप्ताी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 जीता था। धुल इसके बाद काफी फेमस हो गए थे। रणजी ट्राफी में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए धुल ने जबरदस्त परफॉर्म किया था। दिल्ली की टीम में वो इस बार शामिल है लेकिन अभी तक प्लेइंग इलेवन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। जब धुल ने दो शतक मारे थे तब लगा था कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मौका मिलेगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।


3) राजवर्धन हैंगरगेकर

भारत को अंडर-19 का वर्ल्ड चैम्पियन बनाने में राजवर्धन ने अपनी भूमिका खासतौर पर निभाई थी। उन्होंने 52 रन बनाए थे और पांच विकेट भी लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार उन्हें 1.5 करोड़ में राजवर्धन को खरीदा था। चेन्नई की हालत इस बार IPL में खराब रही। टीम प्लेऑफ से भी बाहर हो गई है। हैंगरगेकर को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- 3 महीने के अंदर 3 कंगारू दिग्गजों ने तोड़ दिया दिल, दुनिया से जाने पर सदमे में आ गए फैंस