31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सड़क हादसे में 4 क्रिकेटरों की मौके पर मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

4 Cricketers Die in Accident: महाराष्‍ट्र में शिंगणापुर के करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की भिड़ंत होने से चार क्रिकेटरों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2024, 12:47 PM IST

collision-between-bus-and-truck.jpg

4 Cricketers Die in Accident: महाराष्ट्र में शिंगणापुर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना चार क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेटरों की टीम रविवार को बस में सवार होकर यवतमाल एक टूर्नामेंट खेलने जा रही थी। बस नंदगांव खंडेश्वर तहसील के शिंगणापुर के नजदीक ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे एक कंक्रीट मिक्‍सचर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान चार क्रिकेटरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद चिकित्‍सकों ने गंभीर रूप से घायलों को अमरावती रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में क्रिकेटर श्रीहरि राऊत, ज्यूश बहाले, संदेश पाडर और सुयश अम्बर्टे ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल खिलाड़ियों को उपचार के लिए पहले नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों को अमरावती के निजी अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों के नाम लौकिक पेमासे, मयूर नागपुरे, प्रज्वल बुचे, हरीश ढगे और मंगेश पांडे हैं।

खबर मिलते ही अस्‍पताल में लगी लोगों की भीड़

वहीं, कुछ मामूली रूप से घायल खिलाड़ी तालुका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी खिलाडि़यों के परिजन को खबर दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग अस्‍पताल में एकत्र हुए हैं। वहीं, मृतकों के अंतिम संस्‍कार की तैयारी की जा रही है।

सवा दर्जन लोगों को आई मामूली चोट

स्‍थानीय पुलिस के अनुसार, बस में सवार प्रज्वल कोचे, भूषण पिवस्कर, प्रणय येवतिकर, वेदांत अखरे, सौरभ कुमरे, धीरज राऊत, ओम अटलकर, हरिओम लुंगे, अक्षय चौधरी, संकेत चावड़े, भूषण पदर, जय देशमुख, अनिरुद्ध आकरे, राहिल कटरे और सुबोध डहाके को मामूली चोट आई है।