
T-20 क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां
Cricket की शुरुआत तो वैसे Test फॉर्मेट में हुई थी लेकिन आजकल टी ट्वेंटी क्रिकेट का बोलबाला है। विश्वभर में टी ट्वेंटी क्रिकेट की कई लीग्स खेली जाती है। जैसे सीपीएल (CPL) आईपीएल (IPL) पीएसल (PSL) बिग बैश लीग (Big Bash League) आदि। इसके अलावा ICC सदस्य देशों की घरेलू टी ट्वेंटी टूर्नामेंट भी होते हैं। T-20 मैच के दौरान फटाफट अंदाज में बहुत से रन बनाए जाते हैं, T-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का बोलबाला, गेंदबाजों से अधिक माना जाता है।
बल्लेबाज एक मैच के दौरान रनों की बारिश करते हुए नजर आते है, दर्शकों को मैदान के चारों ओर चौकों और सिक्स की बारिश नजर आती हैं। इसी दौरान कई बार दो खिलाड़ियों की बीच बड़ी साझेदारी भी पनप जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको टी ट्वेंटी क्रिकेट इतिहास की ऐसे ही 5 बड़ी साझेदारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1) हज़ारतुल्लाह जजई और उस्मान घनी (236 रन)
T-20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यह अफगानिस्तान टीम के हज़ारतुल्लाह जजई और उस्मान घनी के बीच हुई है। दोनो ने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ हुए टी ट्वेंटी मैच में पहले विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी की थी।
2) विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (229)
रन मशीन विराट कोहली और एबी डिविलियर्स अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने आईपीएल के एक मैच के दौरान दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की थी। दोनों ने यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ किया था।
3) आरोन फिंच और डीआरसी शार्ट (223 रन)
T-20 क्रिकेट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी कंगारू टीम के आरोन फिंच और डीआरसी शार्ट के बीच हुई थी। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ एक टी-20 मैच में हरारे के मैदान पर 223 रन पहले विकेट के लिए जोड़े थे।
4) विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (215*)
क्रिकेट में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जो विराट कोहली ने ना बनाया हो। T-20 इतिहास की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी एक बार फिर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच हुई थी। दोनों ने मुंबई के वानखेड़े मैदान में साल 2015 में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 215 रन की नाबाद साझेदारी की थी।
5) श्रेयष अय्यर और सूर्यकुमार यादव (213 रन)
भारत के घरेलू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में क्रिकेट इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच हुई थी। दोनों ने मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 213 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े - 5 न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी, जिन्होंने दूसरे देशों से क्रिकेट खेला
Updated on:
20 Apr 2022, 7:32 AM IST
Published on:
19 Apr 2022, 5:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.