30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका दौरे पर कई भारतीय खिलाड़ियों को डेब्यू की उम्मीद

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Jul 2021, 10:35 PM IST

team_india.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई है, जहां टीम के कई खिलाड़ियों के डेब्यू करने की उम्मीद है। इस सीरीज के लिए कोच के रूप में शामिल राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि इस सीरीज से टी20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं को कुछ विकल्प मिल सकते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया के डेब्यू करने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें:—विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : आईसीसी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे मिलेंगे प्वाइंट, किससे भिड़ेंगी टीम

आईपीएल में पडिक्कल का प्रदर्शन शानदार रहा है
पडीकल ने विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में 147.4 के औसत से 737 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2020 में 15 मैचों में 473 रन और आईपीएल 2021 के सीजन में छह मैचों में 195 रन बनाए थे। महाराष्ट्र के बल्लेबाज रितुराज को आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर लिया गया है। उन्होंने 2020 आईपीएल के छह मैचों में तीन में अर्धशतक जड़े थे जबकि आईपीएल 2021 के सात में से दो मैचों में अर्धशतक लगाए।

क्या द्रविड़ देंगे राणा को खेलने का मौका
राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ-साथ ओपनिंग के तौर पर भी उतर चुके हैं। राणा ने विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 398 रन बनाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि द्रविड़ उन्हें खेलने का मौका देते हैं या नहीं। कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गेंदबाजी ऑलराउंडर का चयन चौंकाने वाला था। उन्होंने आईपीएल सहित हाल के घरेलू टूर्नामेंटों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। कृष्णप्पा ने आईपीएल में महज दो मैच खेले और एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें— भुवनेश्वर और चहल पर भारी पड़े पृथ्वी शॉ, जमकर लगाए चौके और छक्के, वीडियो वायरल

आईपीएल में सफल रहे हैं वरुण अरुण
वरुण कोलकाता के सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में सात विकेट और 2020 के सीजन में 17 विकेट लिए थे। लेकिन उनकी फिटनेस उनके लिए झटका साबित होती आई है। वरूण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया था लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें हटना पड़ा। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया था। सकारिया को जयदेव उनादकट के आगे चुना गया। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। सकारिया टीम इंडिया के लिए मददगार हो सकते हैं और शायद उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।