26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI की चेतावनी के बावजूद ये 7 स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी खिलाडि़यों से घरेलू मैचों में खेलने के लिए कहा था, लेकिन खिलाड़ी रणजी छोड़ आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। सात स्‍टार क्रिकेटर ऐसे हैं, जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2024, 7:54 AM IST

star_players.jpg

ऐसा लग रहा है कि जैसे स्टार भारतीय क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़े और अहम घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की कोई अहमियत ही नहीं रह गई है। इसके अलावा, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चेतावनी की भी परवाह नहीं है। यही कारण है कि कई खिलाड़ी शुक्रवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल राउंड मुकाबले में खेलने के लिए नहीं उतरे। दरअसल, हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि वे रणजी मैच जरूर खेलें।


खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय नहीं कर सकते : जय शाह

बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, यदि आप फिट हैं तो किसी भी बहाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा। खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय नहीं कर सकते। यह तय करना चयनकर्ताओं के हाथ में है।

रणजी छोड़कर आईपीएल की तैयारी कर रहे

रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने की सबसे बड़ी वजह आगामी आईपीएल टी-20 लीग है। इस लीग में खेलने के लिए खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी छोड़कर तैयारी करने में जुटे हैं।

ये खिलाड़ी नहीं खेले

जो खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, उनमें विकेटकीपर ईशान किशन, मीडियम पेसर दीपक चाहर, स्पिनर युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या शामिल हैं। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी झारखंड के खिलाफ आखिरी मैच छोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग