31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को मिला 160 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज, इस दिग्गज ने किया दावा

Abdul Razzaq : पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का दावा है कि पाकिस्तान को 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज मिल गया है। रज्जाक ने कहा कि ये गेंदबाज आगामी समय में 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर दुनिया भर के बल्लेबाजों को हैरान कर देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2023, 1:53 PM IST

abdul-razzaq-makes-incredible-prediction-on-20-year-old-psl-bowler-ihsanullah.jpg

पाकिस्तान को मिला 160 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज!

Abdul Razzaq : दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने दावा किया है कि पाकिस्तान को 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज मिल गया है। रज्जाक ने पाकिस्तानी चैनल जिओ सुपर से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान में एक ऐसा युवा गेंदबाज है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को चौंका सकता है। रज्जाक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यह गेंदबाज आगामी समय में 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर दुनिया को हैरान करेगा। बता दें कि फिलहाल ये गेंदबाज पाकिस्तान क्रिकेट लीग में अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपा रहा है।


अब्दुल रज्जाक ने जिस तेज गेंदबाज को लेकर भविष्यवाणी की है, उसका नाम इहसानुल्लाह है। इहसानुल्ला फिलहाल पीएसएल में मुल्तान सुल्तान टीम की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था। उस मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बॉल फेंक सबको हैरान कर दिया था।

सरफराज को 150 किमी की रफ्तार से किया था बोल्ड

इहसानुल्लाह ने पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को 150 किमी की रफ्तार वाली बॉल पर क्लीन बोल्ड किया था। उसके बाद से इहसानुल्लाह का नाम काफी चर्चा में है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने तो इहसानुल्लाह को भविष्य का शोएब अख्तर तक बता दिया है। वहीं अब पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी इहसानुल्लाह की तारीफों के पुल बांधे हैं।

यह भी पढ़े - रविचंद्रन अश्विन आज 2 बड़े रिकॉर्ड बनाकर रचेंगे इतिहास, बस लेने हैं इतने विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ चुना गया था टीम में

अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि जब न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान आई थी, तब इहसानुल्लाह को टेस्ट टीम के लिए चुना गया था। मैंने उसे राष्ट्रीय टी20 कप में खेलते देखा है, उसने मुझे काफी प्रभावित किया है। अगर हमने उस पर काम किया तो मुझे पूरा यकीन है कि वह 160 किमी की रफ्तार को छू सकता है। ऐसे गेंदबाजों की देखभाल करना पीसीबी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े - स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा