31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

Chetan Sharma Resigns : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आज शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा है, जिसे जय शाह ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2023, 11:20 AM IST

bcci-chief-selector-chetan-sharma-resigns-after-sting-operation.jpg

स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा।

BCCI Chief Selector Chetan Sharma Resigns : स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आज शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा है। जिसे जय शाह ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो गया था। जिसमें चेतन ने टीम इंडिया के साथ उसके कई स्टार खिलाड़ियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इस स्टिंग से जहां खिलाड़ियों की छवि खराब हुई थी, वहीं चेतन शर्मा की भी जमकर किरकिरी हो रही थी। अब खुद चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।


माना जा रहा था कि स्टिंग ऑपरेशन के वायरल होने के बाद बीसीसीआई चेतन शर्मा को लेकर बड़ा कदम उठाने वाला है। चेतन शर्मा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। बोर्ड जल्द से जल्द उन पर बड़ी कार्रवाई के मूड में था। इससे चेतन शर्मा की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन, बीसीसीआई के कोई कदम उठाने से पहले ही चेतन शर्मा ने पद त्याग दिया है।

चेतन शर्मा ने किए थे कई बड़े खुलासे

बता दें स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने कई बातों का जिक्र किया था। डोपिंग के बारे में चेतन शर्मा ने बताया था कि भारतीय टीम के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं और 80 फिसदी फिट होने पर भी 100 फिसदी फिट हो जाते हैं। उन्होंने कहा था कि यह पेन किलर नहीं हैं। इस इंजेक्शन के अंदर ऐसी दवा का इस्तेमाल किया जाता है, जो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़ी जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था।