12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG, U19 Asia Cup Semi-Final: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, अब फाइनल में पाकिस्तान से होगा सामना

IND U19 vs AFG U19, Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और अफगानिस्‍तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 बनाए, जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2026, 4:45 PM IST

IND U19 vs AFG U19

भारतीय खिलाड़ी।

IND U19 vs AFG U19, Asia Cup 2026 2nd Semifinal: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही अब अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जो कि 14 नवंबर को खेला जाएगा।

लक्ष्य रायचंदानी ने शतक से चूके

अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत अंडर-19 टीम की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने यूएई के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। दोनों की शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 10 ओवर में दोनों ने मिलकर 63 रन कूट डाले। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय अंडर-19 टीम को पहला झटका आर्यवीर सहवाग के तौर पर लगा। आर्यवीर सहवाग 57 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के संग 51 रन बनाकर आउट हुए।

आर्यवीर सहवाग के बाद लक्ष्य रायचंदानी का साथ देने के लिए वीके विनीत उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 89 गेंद में 77 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी लक्ष्य रायचंदानी के आउट होने के साथ टूटी। लक्ष्य रायचंदानी शतक से चूक गए। वह 90 गेंद में 93 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया।

लक्ष्य रायचंदानी जिस वक्त आए हुए उस वक्त भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था। भारत की जीत सुनिश्चित लगने लगी थी। वीके विनीत और यशवर्धन चौहान ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारतीय अंडर-19 टीम के स्कोर को 230 रनों तक पहुंचाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई है।

खबर अपडेट हो रही है..