भारत में संन्यास के बाद कॉमेंट्री में हाथ आजमाते हैं क्रिकेटर्स
अभी भारत की क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है और पहला टी20 मुकाबला जीत कर एक मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ सीरीज के अगले मुकाबले में इंग्लैंड से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार खड़ी है । भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आशीष नेहरा को भी कॉमेंट्री करते देखा गया था । ऐसे यह भारत में बड़ा सामान्य है जब कोई क्रिकेटर सन्यास लेने के बाद क्रिकेट में कॉमेंट्री करता है । सुनील गावस्कर,आकश चोपड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू लम्बी लिस्ट है जिन्होंने संन्यास के बाद कॉमेंट्री या किसी टीवी शो में करियर के रूप में नई पारी शुरू की हो पर दुनिया के बाकी क्रिकेटर्स भारत के क्रिकेटरों जैसे भग्यशाली नहीं होते जिनपर लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहे ।