31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, सेमीफिनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा फ़ाइनल में बनाई जगह

अफगानिस्तान नेसेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर पदक पक्का कर लिया है। गोल्ड मेडल मैच में अफगानिस्तान का मुकाबला भारत से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Oct 2023, 3:03 PM IST

aghn.png

Pakistan vs Afghanistan, Semi Final Asian Games 2023: 19वें एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफिनल मुक़ाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। हांगझाऊ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।

अफगानिस्तान को आखिरी 18 गेंद पर 23 रनों की जरूरत थी और 4 विकेट बचे थे। टीम के कप्तान गुलबदीन नाइब क्रीज़ पर थे। नाइब ने 18वे ओवर की मात्र 5 गेंदों में 23 रन थोक डाले और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और पहली एशियन गेम्स के फ़ाइनल में पहुंच गया है। जहां उनका मुक़ाबला भारत से होगा।

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में मात्र 115 पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से आमेर युसुफ ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोहैल नज़ीर ने 10, अराफात मिन्हास ने 13 और आमिर जमाल ने 14 रनों की पारी खेली। बाकी पाक के अन्य 7 खिलाड़ी दहाई का अंकादा भी नहीं छू पाये। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने तीन ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा कैश अहमद और ज़ाहिर खान ने दो -दो, गुलबदीन नैब और करीम जनत ने एक - एक विकेट लिए।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने कड़ी टक्कर दी और लक्ष्य को 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। अफगानिस्तान के लिए नूर अली जादरान ने 33 गेंद पर दो सिक्स और चार चौके की मदद से 39 और गुलबदीन नाइब ने 29 गेंद पर तीन सिक्स और एक चौके की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए अराफात अहमद मिन्हास और हाफिज उस्मान कादिर ने दो -दो कासिम अकरम और सुफियान मुकीम ने एक - एक विकेट झटके।