4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगान क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद से बुकी ने किया संपर्क, खिलाड़ी ने की शिकायत

अफगानिस्तान टीम के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद से स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क किया जिसकी शिकायत इस खिलाड़ी ने तुरंत टीम प्रबंधन से की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 25 Sep 2018, 11:56 AM IST

MOHAMMAD SHAHZAD

अफगान क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद से बुकी ने किया संपर्क, खिलाड़ी ने की शिकायत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद से शारजाह में पांच से 23 अक्टूबर तक खेली जाने वाली पहली अफगान प्रीमियर टी20 लीग में खराब प्रदर्शन करने के लिए संपर्क किया गया था। शहजाद से दुबई में चल रहे एशिया कप के दौरान संपर्क साधा गया था। स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क साधे जाने वालों में शहजाद नया नाम है। शहजाद ने तत्काल इस मामले की जानकारी टीम प्रबंधन को दे दी है जिसने इसकी जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को दी है।


बड़े खिलाड़ियों से सजी है यह लीग-
शहजाद को अफगान लीग के लिए पकितिया फ्रैंचाइजी ने चुना है। इस लीग में क्रिस गेल, शाहिद आफरीदी और ब्रेंडन मैक्कुलम जैसे कई पूर्व और मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय स्टार खेलने उतरेंगे। आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, "एशिया कप के दौरान उनसे संपर्क किया गया, लेकिन यह उनकी टी-20 लीग के लिए था। इस मामले को सही तरीके से शनिवार को आईसीसी करे सुपुर्द कर दिया गया है जिसे भ्रष्टाचार ईकाई देख रही है।"


भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने दी बड़ी जानकारी-
भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा, पिछले 12 महीनों के अंदर स्पॉट फिक्सिंग के लिए पांच अंतर्राष्ट्रीय कप्तानों से संपर्क साधा गया था जिनमें से चार पूर्ण सदस्य देश हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद एकमात्र ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनसे पिछले साल श्रीलंका सीरीज के दौरान संपर्क साधा गया था। मार्शल ने कहा, पिछले 12 महीनों में 32 जांच हुई हैं जिनमें आठ में खिलाड़ी संदिग्ध रूप में शामिल हैं जबकि पांच प्रशासक या गैर खिलाड़ी हैं। इस दौरान पांच अंतर्राष्ट्रीय कप्तानों से भी संपर्क साधा गया था।


भारत-अफगानिस्तान का होना है मैच-
बता दें कि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में मैच खेला जाना है। जहां एक ओर भारत फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रह है वहीं अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बहार हो चुकी है। इसके बावजूद अफगानिस्तान की टीम भारत को कड़ी चुनौती देने का माद्दा रखती है। वह बांग्लादेश और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में बड़े अंतर से हरा चुकी है। भारतीय टीम जहां आज मैच में कुछ बदलावों के साथ उतरेगी वहीं अफगान टीम अपनी पूरी ताकत झोक मैच जीत एशिया कप से विदा होना चाहेगी।