2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, 29 साल के सलामी बल्लेबाज Najeeb का निधन

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब तारकाई (Afghanistan opening batsman najeeb tarakai ) की 29 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में मौत। 2 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर घायल होने के बाद कोमा में थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Oct 2020, 11:20 AM IST

najib.jpg

,,

नई दिल्ली। कोरोना काल में क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब तारकाई (Afghanistan opening batsman najeeb tarakai passes away) का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 2 अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना (road accident) में गंभीर रूप से घायल (suffering injuries) हो गए थे। हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट लगाने के लिए वजह से वह कोमा में चले गए थे। आखिरकार नजीब (najeeb tarakai) 6 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

Kohli ने T20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है यह कारनामा

कार ने मारी टक्कर
गौरतलब है कि शुक्रवार को नजीत पूव्र ननगाहर में एक किराना स्टोर से निकलर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और नजीब को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से नजीब कोमा में चले गए। बता दें कि नजीब अफगानिस्तान की ओर से एक वनडे मैच और 12 टी—20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 24 मैच में 2030 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। उनके रनों का औसत प्रति मैच 47 के उपर रहा है।

MI vs RR match preview: आज मुंबई का सामना करेगी राजस्थान, स्मिथ कर सकते हैं बड़ा बदलाव

सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
अफगानिस्तान किक्रेट बोर्ड ने नजीब तारकाई के निधन पर दुख वक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,'एसीबी और क्रिकेट प्रेमी देश अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक सलामी बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई (29) को खो दिया है। एक दुखद ट्रैफिक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हम सब स्तब्ध हैं! अल्लाह उस पर अपनी रहमत बरसाएं।'