2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kohli ने T20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है यह कारनामा

टी20 (T20) में सबसे अधिक रन बनाने वाले विश्व के सातवें बल्लेबाज बनें विराट कोहली (Virat Kohli)। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 10 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया ....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Oct 2020, 10:43 AM IST

virat_kohli-2.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच सोमवार को खेले गए मैच में भले ही आरसीबी (RCB) को 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टी20 में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा रिकॉर्ड उनसे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं बनाया है।

MI vs RR match preview: आज मुंबई का सामना करेगी राजस्थान, स्मिथ कर सकते हैं बड़ा बदलाव

10 रन बनाते ही कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली (DC) के खिलाफ पारी में 10 रन बनाते ही विराट कोहली (Kohli) ने टी20 में 9 हजार रन का आंकड़ा छू लिया। इसी के साथ कोहली टी20 में 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। हालांकि, विश्व क्रिकेट में उनसे पहले छह बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली से पहले क्रिस गेल, कीरन पोलार्ड, शोएब मलिक, डेविड वार्नर और आरोन पिंच और ब्रेंडन मैकुलम 9000 रन के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

MI vs RR Match Prediction : कांटे का होगा मुकाबला, यह टीम जीतेगी आज का मैच!

टी20 में 9033 रन
विराट कोहली टी20 में 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले विश्व के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अब तक टी20 में 9033 रन बना लिए हैं। बता दें कि अब तक टी20 में सिर्फ क्रिस गेल और कीरन पोलार्ड ने ही 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। गेल के नाम टी20 में 13,296 रन हैं। वहीं पोलार्ड ने इस फॉर्मेट में 10,370 रन बनाए हैं।

RCB vs DC: पडिकल ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा ऐसा अनोखा कैच, हर कोई हैरान, वीडियो वायरल

59 रनों से हारी RCB, विराट ने बनाए 43 रन
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 59 रनों से हार गई, लेकिन इस मैच में कोहली ने 39 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस पारी में कोहली के बल्ले से दो चौके और एक सिक्स निकला। दिल्ली ने आरसीबी को 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में कोहली की टीम 137 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई।