
Champions Trophy 2025, Afghanistan Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान ने कमर कस ली है। टीम स्टार खिलाड़ियों से लैस है और एक बार फिर बड़े उलटफेर करने के लिए तैयार है। अफगानिस्तान ने ICC टूर्नामेंट्स में अपना ज़ोर दुनिया को दिखाया है। भारत की सरजमीं पर उन्होंने हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में छठे पायदान पर अपना सफर खत्म किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को पटखनी दी थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने सब को चौंकाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान टीम टीम से सभी को काफी ज्यादा उम्मीद है। अफगानिस्तान टीम ने 1999 की वर्ल्ड चैम्पियन श्रीलंका और जायंट किलर के नाम से मशहूर वेस्ट इंडीज जैसी टीमों को पछाड़कर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना स्थान पक्का किया है।
अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोई बड़ा करिश्मा कर देती है तो ये हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
| दिनांक | विरुद्ध |
| 21 फरवरी 2025 | दक्षिण अफ्रीका |
| 26 फरवरी 2025 | इंग्लैंड |
| 28 फरवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया |
शमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी।
Published on:
13 Feb 2025 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
