इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से हशमातुल्लाह शाहिदी ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 51 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नाबी ने भी 48 रन ठोके। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, बैरी मैकार्थी ने 2 विकेट। वहीं थियो वैन, एंडी मैक्ब्रीन और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें : तीन भारतीय टॉप 10 में, रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, जायसवाल का जलवा कायम
237 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान टीम आयरलैंड पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 35 ओवर में ही 119 रन बनाकर ढेर हो गई। आयरलैंड की ओर से कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अर्धशतक ठोका जबकि कर्टिस कैम्पर ने 43 रन की अच्छी पारी खेली। अफगान टीम के लिए मोहम्मद नाबी ने अहम भूमिका निभाई और पांच विकेट झटके। इसके अलावा नांगेयलिया खारोटे ने 4 जबकि फजलहक फारूकी ने 1 विकेट लिया। नाबी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।