5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले भी हुए रिजर्व डे में मैच, 20 साल बाद फिर से आया ऐसा मौका

वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर में मंगलवार को शुरु हुआ, लेकिन इसका नतीजा आज निकलेगा।
3 min read
Google source verification
India vs NZ

मैनचेस्टर।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को शुरू तो हुआ, लेकिन खत्म नहीं हो सका। दरअसल, बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कल जहां मैच रूका था, वहीं से उसे आज शुरू किया जाएगा।

सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान

बारिश के कारण मैच में व्यवधान पड़ता है, तो मैच को रद्दद न करना पड़े, इसकी व्यवस्था पहले से ही की गई थी। क्रिकेट विश्व कप 2019 के संचालकों ने सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया हुआ है। 'रिजर्व डे' नियम के तहत न्यूजीलैंड बुधवार को अपनी पारी 47वें ओवर से शुरू करेगी। मैच रोके जाने तक न्यूजीलैंड 46.1 ओवर की बल्लेबाजी कर चुका था, जिसमें 5 विकेट के नुकसान पर उसने 211 रन बना लिए। बारिश की वजह से करीब 5 घंटे तक खेल रूका रहा और अंपायरों ने इसका इंतजार किया कि अगर बारिश रूक जाए तो मैच को शुरू किया जाए, लेकिन बाद में अंपायरों ने मैच को रिजर्व डे पर कराने का फैसला लिया।

पहले भी विश्व कप में हुए रिजर्व डे

शमी को नहीं खिलाने पर भड़के उनके कोच, बोले- मेरा आंकलन साफ तौर पर गलत साबित हुआ

1999 वर्ल्ड कप, भारत vs इंग्लैंड

क्रिकेट के इतिहास में या भारतीय टीम के लिए ये कोई पहला मौका नहीं है, जब विश्व कप का कोई मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और उसे रिजर्व डे में कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 1999 वर्ल्ड कप में ऐसी स्थिति आई थी, जब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से था। बर्मिंघम में खेले जा रहे मैच में बारिश ने खलल डाला तो मैच को अगले दिन कराए जाने का फैसला लिया गया। अगले दिन भारत ने 63 रन से मैच को जीत लिया था। भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के शानदार खेल की बदौलत भारत को जीत मिली थी।

1983 वर्ल्ड कप, भारत vs वेस्टइंडीज

लीग राउंड में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मैच भी रिजर्व डे के जरिए पूरा हुआ था। 9 जून को खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया था और इसके बाद खेल को अगले दिन यानि कि 10 जून को कराया गया, जहां कपिल देन के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 34 रन से जीत दर्ज की।

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने विश्व कप 2019 में रचा इतिहास, दोहरे शतकों के हैं बादशाह

1979 वर्ल्ड कप, भारत vs श्रीलंका

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 जून को बारिश के चलते मैच धुल गया। यह मुकाबला दो दिन बाद रिजर्व डे को ओल्ड ट्रैफर्ड के ही मैदान पर खेला गया था। भारत यह मैच 47 रन से हार गया था।