बिग बैश में स्मिथ और वार्नर को खेलना चाहिए
वाटसन ने कहा, "मैं सीए में होने वाले नियमों को समझता हूं। 12 महीने के प्रतिबंध और उनके द्वारा रखी गई सभी शर्तों को भी समझता हूं। लेकिन उनके लिए अन्य टूर्नामेंटों में जाने और वहां खेलने के लिए मैं उनका समर्थन करूंगा। उदाहरण के लिए, उन्हें बिग बैश लीग में भी खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।" पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा," मौजूदा समय में हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और हम उन्हें खोजना जारी रखेंगेख् लेकिन वे भी इससे बाहर नहीं हैं। यही वजह है कि स्टीव और डेव ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक अभिन्न हिस्सा हैं, खासकर तब जब विश्वकप सामने है।"