11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह ट्रोल हुए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद

पाकिस्तान की हार को कोई भी पचा नहीं पा रहा है। पकिस्तान टीम की चारों ओर आलोचना हो रही है।सोशल मिडिया पर भी पाकिस्तान और सरफराज को ट्रोल किया जा रहा है ।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Sep 27, 2018

After losing to Bangladesh, Pakistan's captain, Sarfraz Ahmed trolled

बांग्लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह ट्रोल हुए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद

नई दिल्ली । एशिया कप के सुपर फोर स्टेज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में बड़ी नाटकीय तरीके से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया।इस मैच में बांग्लादेश ने इसके साथ ही बांग्लादेश ने एशिया कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला अब भारत से होगा। यह मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान हार के साथ ही बाहर भी हो गई है।पाकिस्तान की इस हार को कोई भी पचा नहीं पा रहा है। पकिस्तान टीम की चारों ओर आलोचना हो रही है।सोशल मिडिया पर भी पाकिस्तान और सरफराज को ट्रोल किया जा रहा है ।

सरफराज एन्ड टीम को बनाया जा रहा निशाना -
जी हाँ ! कल एशिया कप के सुपर फोर स्टेज में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में बड़ी नाटकीय तरीके से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया।इस मैच में बांग्लादेश ने इसके साथ ही बांग्लादेश ने एशिया कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है।वर्ल्ड क्रिकेट में कई बार बड़ी टीमों को पछाड़ चुकी बांग्लादेश ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हरा क्र साबित कर दिया है क्रिकेट एक अनिश्चितताओं का खेल है।बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज और पूरी पाकिस्तानी टीम को सोशल मीडिया पर अटैक किया जा रहा है।पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम की खटिया खडी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ।

बुरी तरह हारा पाकिस्तान -
पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ये पाकिस्तान की एशिया कप में वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के हाथों पहली हार है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप रहा और कोई भी मैच ढंग से जीत नहीं पाया। वहीं उसे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी दो बार हार का सामना करना पड़ा। शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 में एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज पचास के आंकड़े को छू नहीं सका। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए। मेहेदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए। रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली।