4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण के बाद अब श्रीलंका वनडे टीम को भारत आने से रोका

श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा ने खिलाड़ियों को भारत आने से रोक दिया है। एसएलसी द्वारा चुनी गई टीम में दो बदलाव करना चाहते हैं दयासिरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 5 Dec 2017, 3:58 PM IST

After the pollution the Sri Lanka one-day team has stopped from comin

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज जारी है। श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है। इसके बाद 10 दिसम्बर से वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए 9 श्रीलंकाई खिलाड़ी भारत आएंगे। लेकिन श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा ने श्रीलंका टीम के भारत जाने पर रोक लगा दी है।

खेल मंत्री को नहीं पसंद आई टीम
जी हां श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा ने खिलाड़ियों को भारत आने से रोक दिया है। दयासिरी ने ऐसा इस लिए किया क्योंकि उन्हें टीम में चुने गए कुछ खिलाड़ी पसंद नहीं थे। सोमवार को टीम भारत रवाना होने ही वाली थी लेकिन उन्हें वापसी के आदेश दिए गए। दयासिरी इस बात से भी नाराज़ थे की टीम के चयन को ले कर उनसे मजूरी भी नहीं ली गई। श्रीलंका में 1973 के एक नियम के अनुसार खेल मंत्रालय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में बदलाव कर सकता है। किसी भी मुकाबले से पहले खेल मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है और अगर खेल मंत्री को टीम पसंद नहीं हो तो वह उससे बदल सकते हैं। दयासिरी जयसेकरा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा चुनी गई टीम में दो बदलाव करना चाहते हैं।

परेरा करेंगे वनडे की कप्तानी
तिशारा परेरा की अगुआई में वनडे टीम के 9 खिलाड़ियों को भारत आना हैं। परेरा के साथ पूर्व कप्तान उपुल थरंगा, धनुशा गुनाथिलाका, असेला गुनारत्ने, चतुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पथीराणा, दुशमंथा चमीरा और नुवान प्रदीप को भारत आना हैं। हालही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने थरंगा से वनडे की कप्तानी छीन कर परेरा को दी हैं। पहली बार परेरा बतौर वनडे कप्तान खेलेंगे इससे पहले परेरा श्रीलंका टीम का टी20 में नेतृत्व कर चुके हैं। पिछले महीने श्रीलंका परेरा की कप्तानी में एकमात्र टी20 मैच खेलने लाहौर गई थी।

श्रीलंका को 410 का लक्ष्य
दिल्ली में जारी टेस्ट मैच अपने आखिरी मुकाम पर है। भारत ने श्रीलंका के सामने 410 रनों का लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा श्रीलंका इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है। इससे पहले स्मोग और प्रदुषण के चलते श्रीलंका खिलाड़ी मास्क पहन कर मैदान में उतरे थे। तेज़ गेंदबाज सुरंगा लकमल को मैदान में उलटी भी हुई थी ।