4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फिर पहने मास्क, लकमल ने मैदान में की उल्टी

प्रदुषण के चलते श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल बीच मैदान में उलटी कर मैदान से बाहर चले गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 5 Dec 2017, 11:54 AM IST

Sri Lankan players again wearing mask Lakmal vomits in the field

नई दिल्ली। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को एक बार फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहन कर उतरे हैं। वहीं तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने बीच मैदान पर उल्टी की। चौथे दिन नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम छह ओवरों में कुल 373 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद जब भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो मेहमान टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान पर उतरे।

लकमल ने की उलटी
इन खिलाड़ियों में कप्तान दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा के नाम शामिल हैं। हालांकि विकेटकीपर निरोशन डिकेवाल के अलावा लकमल ने मास्क नहीं पहने थे। लकमल ने 10वें ओवर में मैदान में वापसी की। इससे पहले लकमल छठवें ओवर में उल्टी के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। प्रदुषण के चलते लकमल ने बीच मैदान पर उल्टी कर दी थी। हालाँकि अब लकमल मैदान में वापस आ चुके हैं।

पांच से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहनकर उतरे
इससे पहले, दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भी श्रीलंका के पांच से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहनकर उतरे थे। हालांकि श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी के दौरान मास्क नहीं पहना था। मैथ्यूज ने तीसरे दिन की पारी में दो सत्र तक बिना मास्क पहने बल्लेबाजी की थी। वहीं चंडीमल ने तीसरे दिन के अंत तक बिना मास्क पहने बल्लेबाजी की थी। चौथे दिन भी चंडीमल ने जितनी बल्लेबाजी की उस दौरान मास्क नहीं पहना था।

मैच का हाल
भोजन काल तक भारत ने 52 रन पर अपने दो अहम विकेट मुरली विजय एयर अजिंक्य रहाणे खो दिए हैं। ख़राब फॉर्म में चल रहे रहाणे को पुजारा की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन रहाणे एक बार फिर फ्लॉप रहे और मात्र 10 रन बना कर पवेलियन वापस लौट गए। भारत श्रीलंका से 214 रन आगे हैं ।