Ajinkya Rahane, Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: अजिंक्य रहाणे, भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम, जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। रहाणे लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे और जब भी टीम मुसीबत में नज़र आई उन्होंने जोरदार पारी खेल टीम को उससे उभारा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2020-21 की बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) है। यहां रहाणे ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि तत्कालीन कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अपने बेहतरीन नेतृत्व से टूटी- फूटी भारतीय टीम को सीरीज जिताई।