
अजीत अगरकर और गौतम गंभीर। (Photo- IANS)
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद से हटने के बाद उनके लिए विदाई संदेशों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अगरकर के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की।
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, 'प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए वाकई एक परम सम्मान की बात रही। वे तीन ICC ट्रॉफियां आपके उस अटूट विश्वास की गवाही देती हैं। टीम पहले और टीम सबसे आगे, हमेशा। मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके योगदान के साथ ज्यादा नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए आपका दिल से धन्यवाद। आपके भविष्य के सभी प्रयासों और नई यात्राओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'
अजीत अगरकर का कार्यकाल मुख्य चयनकर्ता के रूप में 4 अक्टूबर को खत्म हो गया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और इंडिया-ए सीरीज के लिए टीम चुनने की मंगलवार की बैठक में भी मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी संभालने को कहा है। फिलहाल वो अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुषों की सीनियर चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवार की जिम्मेदारी टेस्ट, वनडे, टी20 समेत सभी फॉर्मेट में भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की होगी। माना जा रहा है कि यह नियुक्ति वेस्ट जोन से आने वाले मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की जगह के लिए की जा रही है। हालांकि, बीसीसीआई ने आवेदन जारी करते समय इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
टीम इंडिया के सिलेक्शन में अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी अब आम बात होगी। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया दी। इसको लेकर फैसला पिछले महीने मुंबई में हेडक्वार्टर की एक रिव्यू मीटिंग में लिया गया था।
Updated on:
07 Oct 2026 01:00 pm
Published on:
07 Oct 2026 12:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
