नई दिल्लीPublished: May 25, 2023 06:48:51 am
Siddharth Rai
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 41 रन कैमरून ग्रीन ने बनाए। जवाब में आकाश मधवाल की शानदार गेंदबाजी के सामने लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई।
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Eliminator IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई है। जहां उनका मुक़ाबला गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स से होगा।