29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलाना किंग ने रचा इतिहास, द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला

ऑस्ट्रेलिया की महिला लेग स्पिनर अलाना किंग ने इंग्लैड के द हंड्रेड वीमेन टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है, किंग ने इस मैच में हैट्रिक हासिल करने के लिए लगातार गेंदों में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वीमेन की गॉर्डेला ग्रिफिथ, सोफी एक्लेस्टोन और कप्तान केटी क्रॉस को आउट किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 13 Aug 2022, 10:32 PM IST

alana_king.jpg

Alana king

The Hundred Turnament: ऑस्ट्रेलिया की महिला लेग स्पिनर अलाना किंग ने इंग्लैड के द हंड्रेड वीमेन टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। किंग इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की भी पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। उन्होंने एक मैच में ट्रेंट रॉकेट्स वीमेन की ओर से खेलते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वीमेन के खिलाफ ये खास उपलब्धि हासिल की है। अलाना किंग के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ट्रेंट रॉकेट्स वीमेन ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वीमेन को 43 रनों से हरा दिया।



किंग ने इस मैच में हैट्रिक हासिल करने के लिए लगातार गेंदों में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वीमेन की गॉर्डेला ग्रिफिथ, सोफी एक्लेस्टोन और कप्तान केटी क्रॉस को आउट किया। ग्रिफ़िथ और क्रॉस को बोल्ड किया गया, जबकि किंग ने एक्लेस्टोन को जीरो पर एलबीडब्ल्यू किया। किंग के पास लगातार गेंदों पर 4 विकेट लेने का मौका था, लेकिन टीम ऐली थ्रेलकेल्ड के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील के बाद रिव्यू नहीं मांगा।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर लगाया तिरंगा, देखें वीडियो

बता दें कि यह अलाना किंग के क्रिकेच का एक काफी यादगार स्पैल रहा। उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट झटके। ट्रेंट रॉकेट्स वीमेन ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वीमेन को 76 रन पर ऑल आउट कर दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाए थे। इसके बाद अलाना किंग ने बल्ले से भी कमाल दिखाया था। उन्होंने 9 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 19 रन भी बनाए।

यह भी पढ़ें : 'लाल सिंह चड्ढा' देखने के बाद सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने की जमकर तारीफ