
एलिस्टर कुक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, इंग्लैंड की ओर से बना चुके हैं सबसे ज्यादा रन
नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। एलिस्टर कुक के संन्यास लेने की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर दी। कुक ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। कुक के इस तरीके से अचानक संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है।
ऐलान करते हुए कुक ने ये कहा-
कुक ने अपने बयान में आगे कहा कि यह एक दुखभरा दिन है। लेकिन मैं खुशी के साथ इस बात का ऐलान कर रहा हूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं अपना सब कुछ दे दिया है और मेरे पास अब इंग्लैंड को देने के लिए कुछ नहीं बचा है। कुक ने आगे कहा कि इतने लंबे समय तक इंग्लैंड टीम के दिग्गजों के साथ खेलकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।
कुक ने बनाए है कई रिकॉर्ड-
कुक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी है। कुक ने अभी तक इंग्लैंड की ओर से 160 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें उनके बल्ले से 12254 रन निकले है। इस दौरान कुक ने 32 शतक और 56 अर्धशतक लगा चुके है। वो इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन और सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।
अब सालों तक नहीं टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड-
एलिस्टर कुक के संन्यास के साथ ही यह बात साफ हो गई कि टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को टूटने में काफी समय लगेगा। बता दें कि कुक इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के मामले में एक मात्र मौजूदा खिलाड़ी कुक ही थे।
पिछले कुछ दिनों से बल्ला था खामोश-
कुक के बारे में बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से उनका बल्ला खामोश था। वो भारत के खिलाफ जारी सीरीज में संघर्ष करते दिखे। भारत के खिलाफ सीरीज की बात करें तो कुक के बल्ले से चार टेस्ट की 8 पारी में 13,0,21,29,17,17 और 12 रन आए।
Published on:
3 Sep 2018, 5:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.