29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 इनिंग 37 विकेट: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में छाए मोहम्मद सिराज, अब चयनकर्ता भी नहीं कर सकते इग्नोर

आईपीएल में RCB के लिए खेलने वाले मोहम्मद सिराज के पिता ऑटो ड्राइवर थे और बेटे को यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 4:10 PM IST

MOHAMMED SIRAJ

8 इनिंग 37 विकेट: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में छाए मोहम्मद सिराज, अब चयनकर्ता भी नहीं कर सकते इग्नोर

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (59/8) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को आस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी को 243 रन पर समेट दिया। यह मोहम्मेद सिराज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन यह पहली दफा नहीं है जब सिराज ने अपने प्रदर्शन से दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा हो। सिराज लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने इस साल रणजी ट्रॉफी और इंडिया 'ए' के इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ़ था। अक्टूबर में भारत दौरे पर वेस्ट इंडीज की टीम आ रही है ऐसे में मोहम्मद सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन का फल मिल सकता है।


सिराज ने झटके 8 विकेट-
सिराज ने पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया 'ए' के लिए खेलते हुए 8 विकेट चटकाए। उन्होंने 19.3 ओवर गेंदबाजी की जिसमे उन्होंने 7 ओवर मेडेन फेकते हुए 59 रन खर्च कर 8 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने बाकी बचे दो विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया 'ए' के लिए उस्मान ख्वाजा ने 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली।


पिछली 8 इनिंग में सिराज का प्रदर्शन-
पिछले कुछ हफ़्तों में सिराज ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है। हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने पिछली चार पारियों में तीसरी बार 5 या उससे अधिक विकेट झटके हैं। आईपीएल में आम प्रदर्शन के बाद सिराज पिछली 8 पारियों में 37 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। सिराज की पिछली 8 पारियों का प्रदर्शन- 59/8, 72/4, 73/5, 56/5, 55/3, 79/4, 64/4 और 68 पर 5 विकेट।


सिराज का पिछले समय में प्रदर्शन-
इस साल फरवरी में हुई विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैचों में उन्होंने तीन मुकाबलों में 5 विकेट झटके। वनडे क्रिकेट में उनका गेंदबा जी औसत 20.78 का है। 2016-17 रणजी ट्रॉफी में सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट झटके। इसके प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने का मौका मिला। आईपीएल 2018 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आए, उनका इस आईपीएल में प्रदर्शन काफी आम था। वह उस सत्र में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। सिराज का रविवार को मैच में प्रदर्शन के बाद फर्स्ट क्लास गेंदबाजी औसत 18.71 का है।