6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने से 20 साल छोटी इस हॉट बॉलीवुड हीरोईन के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए भारतीय कोच रवि शास्त्री!

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है, ख़बरों की माने तो वह बॉलीवुड अदाकारा निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 03, 2018

RAVI SHASTRI NIMRAT KAUR

अपने से 20 साल छोटी इस हॉट बॉलीवुड हीरोईन के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए भारतीय कोच रवि शास्त्री!

नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का रिश्ता काफी पुराना है। इन दोनों के मेल से कई हॉट जोड़ियां निकली है। पिछले साल इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की। जबकि कुछ महीनों पहले बिशन सिंह बेदी के क्रिकेटर पुत्र अंगद बेदी ने नेहा धुपिया से शादी की थी। अब इस सिलसिले में एक और नाम जुड़ गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि वो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर को दो साल से डेट कर रहे हैं।


2 साल से कर रहे हैं डेट-
अंग्रेजी बेवसाइट पुणे मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री और निम्रत कौर दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को मीडिया से छिपा कर रखा था। खबर की मानें तो रवि शास्त्री की साल 2015 में एक लग्जरी का की लॉन्चिंग के दौरान निम्रत कौर से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद इन दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी।


रवि से 20 साल छोटी है निम्रत-
निम्रत कौर रवि शास्त्री से करीब 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। जबकि रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। निम्रत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में अंग्रेजी फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' से की थी। बॉलीवुड में निम्रत एयरलिफ्ट और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।


पहले इस अदाकारा से चल चुका है अफेयर-
शास्त्री को अपनी नीतू के साथ अलग हुए लगभग 10 साल गुजर गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का अब दिल निम्रत कौर पर आ गया है।आपको बता दें कि रवि शास्त्री इससे पहले एक और बॉलीवुड अदाकार अमृता सिंह को 80 के दसक में डेट कर चुके हैं। निम्रत इस समय मशहूर वेब सीरीज में काम कर रही हैं और दूसरी ओर शास्त्री भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।