
IND vs SA T20 Series : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में गेराल्ड कोएत्जी और मार्को जानसन की तेज गेंदबाजी जोड़ी को चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार मैच होंगे। पहला मैच 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा टी-20 10 नवंबर को गकेबेहरा के सेंट जार्ज पार्क, तीसरा टी-20 मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क और चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों का प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports18 network) चैनल पर किया जाएगा। वहीं इस सीरीज के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग का अधिकार Jio Cinema के एप और वेबसाइट के पास है। दोनों टीमों के बीच पहला, तीसरा और चौथा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8ः30 बजे से शुरू होगा, जबकि 10 नवंबर को खेले जाने वाला दूसरा मैच शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारत- सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, आवेश खान, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), ओटेनिल बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमेलेन, लुथे सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स।
Updated on:
02 Nov 2024 03:52 pm
Published on:
02 Nov 2024 03:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
