आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ( alyssa healy ) ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में विकेटकीपिंग ( wicketkeeping records ) के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ( ms dhoni ) को पीछे छोड़ दिया है। हिली टी-20 में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी से आगे निकल गई हैं और अब वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं। हिली ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया।