कोविड पॉजिटिव होने के चलते बाहर हुए वर्डास्को
पुरुष सिंगल्स के मुकाबले भी रविवार से शुरू हो रहे हैं, जिसमें स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका और बिट्रिश खिलाड़ी एंडी मरे का मुकाबला होगा। वहीं जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्टि्रया के डेनिस नोवाक के मुकाबले पर भी नजरें रहेंगी। हालांकि इस टूर्नामेंट में चोट के कारण टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर नहीं खेलेंगे, जबकि गत विजेता स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविक खेलेंगे। उधर, स्पेनिश खिलाड़ी फर्नाडो वर्डास्को की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से बाहर हो गए हैं। पूर्व शीर्ष 10 रैंकिंग में रह चुके फर्डानो ने इस बार यूएस ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इससे पहले उन्होंने लगातार 67 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेले थे।